Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आठ हजार जीवित परमाणु बम

Advertiesment
हमें फॉलो करें आठ हजार जीवित परमाणु बम
विश्व भर में परमाणु बमों की वास्तविक संख्या के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। परमाणु बम संपन्ना देशों से जिस प्रकार के आँकड़े आए हैं, उन पर सहसा विश्वास नहीं होता। क्योंकि, 1985 में विश्वभर में 65 हजार से ज्यादा जीवित परमाणु बम थे जिसे वर्तमान में 8 हजार बताया जा रहा है

अगर अमेरिका और रूस की ही बात की जाए तो दोनों के पास जो परमाणु बम हैं, उसका सही आँकड़ा कोई भी नहीं बता सकता। एक तरफ अमेरिका का कहना है कि उसके पास कुल 9600 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 2468 जीवित हैं। वहीं रूस के पास 12000 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 4650 जीवित हैं।

अब सवाल यह भी उठता है कि रूस के विघटन के बाद जो देश बने हैं, उनके पास भी बड़ी मात्रा में परमाणु हथियार हैं। वहीं दोनों देशों ने शीत युद्ध के बाद परमाणु हथियारों को कम करने के लिए जो पहल की थी उसके तहत जो हथियार रखे गए हैं वे इस गिनती में शामिल नहीं हैं।

ब्रिटेन के पास 225 परमाणु हथियार हैं जिसमें से 160 के लगभग जीवित माने जा रहे हैं। फ्रांस के पास 300 और चीन के पास 240 परमाणु हथियार हैं, वही उत्तर कोरिया के पास 10 परमाणु हथियार हैं।

यह भी माना जा रहा है कि इसराइल के पास भी 80 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। नाटो न्यूक्लीयर वेपन्स शेयरिंग के अंतर्गत अमेरिका ने बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड व तुर्की को अपने परमाणु हथियार तैनाती के लिए दिए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi