Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस्लामाबाद विस्फोट में तीन गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस्लामाबाद विस्फोट में तीन गिरफ्तार
इस्लामाबाद (भाषा) , सोमवार, 22 सितम्बर 2008 (16:25 IST)
यहाँ के मैरियट होटल पर शनिवार को हुए आत्मघाती हमले के मामले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को पंजाब प्रांत के खैरियाँ शहर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

'डॉन' न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में खैरियाँ की मुख्य जामिया मस्जिद के इमाम मुहम्मद अली शामिल हैं। गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

उक्त हमले में दो अमेरिकी मरीन और देश में चेक राजदूत सहित 53 लोग मारे गए थे। खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने प्रतिबंधित संगठनों के नेताओं और सदस्यों के खिलाफ सप्ताहांत अभियान चलाया है। अन्य अभियान में पंजाब के गुजरावाला में रविवार देर रात दो कथित आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi