Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एंजेलिना जोली सबसे सेक्सी फिल्म स्टार

Advertiesment
हमें फॉलो करें एंजेलिना जोली सेक्सी फिल्म स्टार
लंदन (भाषा) , शुक्रवार, 7 दिसंबर 2007 (12:02 IST)
हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में मशहूर हॉलीवुड अदाकारा एंजेलिना जोली को सबसे अधिक सेक्सी फिल्म स्टार के रूप में चुना गया।

बीओवुल्फ की स्टार एंजोलिना जोली ने स्टार वार्स की अभिनेत्री नटाली पोर्टमेन को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की। डेनियल क्रेग को सेक्सी होने के मामले में तीसरा स्थान मिला। जॉनी डेप को पाँचवाँ स्थान मिला, जबकि ब्रैड पिट सातवें पायदान पर रहे।

सर्वेक्षण में इस बात पर कोई तवज्जो नहीं दिया गया कि फिल्मी सितारे स्क्रीन पर जलवा दिखा रहे हैं या नहीं।

ब्रिटिश स्टार कायरा नाइटले, कैट विंसलेट, ओरलेंडो ब्लूम, कैट बेकिंसल, क्लाइव ओवन और हैरी पॉटर स्टार डेनियल रेडक्लिफ शीर्ष 25 में शामिल रहे।

सेक्सी अभिनेता-अभिनेत्री चुनने के लिए किए गए इस सर्वेक्षण में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi