Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्वींसलैंड अब चक्रवात की चपेट में

हमें फॉलो करें क्वींसलैंड अब चक्रवात की चपेट में
मेलबर्न , मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011 (10:45 IST)
ऑस्ट्रलिया में पहले ही बाढ़ के कारण बर्बाद हो चुके क्वींसलैंड की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है। बाढ़ खत्म होने के साथ ही वहाँ एक तेज उष्णकटिबंधिय चक्रवात ‘यासी’ का प्रकोप छाया हुआ है। ऐसी आशंका है कि यह इस इलाके में आया अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात है।

क्वींसलैंड प्रांत की प्रधानमंत्री अन्ना ब्लीग ने आशंका जताई कि हवाएँ 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज रफ्तार से चलेंगी। चक्रवात के प्रांत के उत्तरी तट तक पहुँचने की आशंका है।

अन्ना ने चक्रवात ‘यासी’ की तुलना चक्रवात ‘लैरी’ से की। लैरी ने प्रांत को वर्ष 2006 में प्रभावित किया था। इसमें करीब 10,000 घर बर्बाद हुए थे और करीब 1.5 अरब ऑस्ट्रलियन डॉलर मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ था।

अन्ना ने कहा कि यह सिर्फ लैरी की तरह चक्रवात नहीं है। यह उससे कहीं ज्यादा बड़ा है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तरी और दक्षिण तटों को काफी नुकसान होगा। इस दौरान होने वाली तेज बारिश और तेज हवाओं से नुकसान बहुत ज्यादा होगा।

उन्होंने निवासीयों को चेतावनी दी है कि तूफान इतना भयावह हो सकता है कि उसे आँखों से ओझल होने में एक घंटे का वक्त लग सकता है।

अन्ना ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि लोग इस बात को समझें कि इस वक्त बाहर जा कर टहलने और नजार देखने का मौका नहीं है। यह ऐसा है कि इसे आँखों से ओझल होने में घंटा लग जाएगा। और उसके बाद तेज हवाओं से परेशानियाँ होंगी। यह बहुत बड़ा है और इससे जानमाल को काफी खतरा है।

उन्होंने कहा कि ‘यासी’ के कारण पश्चिमी तट के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिल सकती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi