Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन के युवाओं को लगा 'ब्रेस्ट मिल्क' का चस्का...

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन के युवाओं को लगा 'ब्रेस्ट मिल्क' का चस्का...
बीजिंग। चीन के रईसजादों में इन दिनों एक नया ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। दरअसल, उन्हें मानव दुग्ध (ब्रेस्ट मिल्क) पीने का चस्का लग गया है। ...और इसके लिए वे अच्छी-खासी रकम भी खर्च कर रहे हैं। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
FILE

इतना ही नहीं इन धनपति युवाओं के इस शौक को पूरा करने के लिए एजेंसियां भी खुल गई हैं, जो इन्हें मानव दुग्ध की सप्लाई कर रही हैं। अंग्रेजी वेबसाइट मेट्रो.सीओ.यूके के मुताबिक हाल ही में मां बनी महिलाओं के माध्यम से यह दूध उपब्ध करवाया जाता है। कितना खर्च कर रहे हैं रईसजादे... आगे पढ़ें...

एक जानकारी के मुताबिक चीनी युवा ब्रेस्ट मिल्क पर अच्छा-खासा खर्च कर रहे हैं। वे इसके के लिए 1600 युआन तक खर्च कर रहे हैं। ब्रेस्ट मिल्क के लिए उन गरीब महिलाओं से संपर्क किया जाता है, जो हाल ही में मां बनी हों। वे भी खुशी-खुशी तैयार हो जाती हैं क्योंकि इसके एवज में वे 4 हजार डॉलर तक कमा लेती हैं।

इसको लेकर चीनी रईसजादों में धारणा है कि ब्रेस्ट मिल्क से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हालांकि कुछ लोग इसे नैतिकता के खिलाफ मानकर इसका विरोध भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह सरासर महिलाओं का अपमान है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi