Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीन देशों की भारत केन्द्रित सुरक्षा वार्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका भारत ऑस्ट्रेलिया जापान सुरक्षा वार्ता
मेलबोर्न (भाषा) , रविवार, 9 सितम्बर 2007 (10:59 IST)
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच शनिवार को हुई त्रिपक्षीय सुरक्षा वार्ता में तीनों देशों ने भारत से और करीबी रिश्ते बनाने पर विचार विमर्श किया। इसकी चीन ने आलोचना की है।

एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन में अलग से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड ने भारत से रिश्ते बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

तीनों नेताओं ने भारत के अलावा चीन के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव और उत्तर कोरिया के मुद्दे पर भी चर्चा की। बातचीत के दौरान अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडालीजा राइस और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अलेक्जेंडर डाउनर भी मौजूद थे।

बातचीत के पहले ही तीनों नेताओं ने कहा कि वे क्षेत्रीय महाशक्ति चीन को अलग-थलग नहीं करना चाहते। हालाँकि चीन को भय है कि इस गोलबंदी का मकसद उसके प्रभाव को कम करना है।

डाउनर ने भारत को तेजी से उभरती विश्व शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि तीनों देशों ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ रिश्ते मजबूत करने पर बातचीत की।

उन्होंने बताया भारत के बारे में, भारत से आशाओं तथा भारत से रिश्ते मजबूत करने के बारे में काफी बातचीत हुई। अब इस बात को स्वीकार कर लिया गया है कि भारत बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi