Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेनजीर भुट्‍टो पाकिस्तान लौटीं

हमें फॉलो करें बेनजीर भुट्‍टो पाकिस्तान लौटीं
कराची (वार्ता) , रविवार, 4 नवंबर 2007 (00:10 IST)
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्‍टो देश में शनिवार को अचानक बदले राजनीतिक हालात और आपातकाल लागू किए जाने के बीच दुबई से कराची लौट आई हैं। वे करीब 11.30 बजे कराची पहुँची

इससे पूर्व दुबई में सुश्री भुटटो के पति आसिफ अली जरदारी ने बताया कि भुट्‍टो रात 10 बजे कराची पहुँच रही हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रुप से जनरल मुशर्रफ का यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पाकिस्तान में लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रतिष्ठित करने की उम्मीद करते हैं न कि उन्हें नष्ट करने की।

सुश्री भुट्‍टो आठ साल के स्वनिर्वासित जीवन बिताने के बाद 18 अक्टूबर को पाकिस्तान लौटी थीं और वह शुक्रवार को ही अपने परिजनों से मिलने दुबई पहुँची थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi