Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैश्विक खाद्य सुरक्षा अब भी बहुत दूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अफ्रीका
जिनेवा (भाषा) , बुधवार, 1 जुलाई 2009 (08:55 IST)
अफ्रीका के एक जाने माने कृषि विशेषज्ञ ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा अब भी महज एक लक्ष्य ही बन हुआ है, हकीकत नहीं बन पाया है।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के नेतृत्व वाले संगठन एलायंस फोर ग्रीन रिवोल्यूशन इन अफ्रीका से जुड़े कृषि विशेषज्ञ ए अडेसिना ने संयुक्त राष्ट्र कॉफ्रेंस एंड ट्रेड एंड डेवलमेंट में अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक खाद्य आपूर्ति अब सुरक्षित नहीं हो पाई है।

भले ही वैश्विक खाद्यान्न भंडार थोड़े समय के लिए भर गया हो लेकिन वैश्विक खाद्य सुरक्षा अब भी महज एक लक्ष्य ही बन हुआ है, हकीकत नहीं बन पाया है।

अडेसिना ने कहा कि हालाँकि दुनियाभर में खासकर एशिया और लातिन अमेरिका में कृषि उत्पादन बढ़ा है लेकिन अफ्रीका में अब भी कृषि उत्पादन में स्थिरता बनी हुई है और वह वैश्विक औसत के एक चौथाई के आसपास है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi