sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

थाईलैंड में प्राचिन मंदिरों को खतरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें थाईलैंड
अयुत्थाया , रविवार, 20 नवंबर 2011 (14:38 IST)
अयुत्थाया के प्राचीन मंदिरों का भले ही कड़ी धूप और बारिश में कुछ न बिगड़ा हो, पर विशेषज्ञों को डर है कि थाईलैंड की भीषण बाढ़ के चलते इन मंदिरों पर अब खतरा मंडरा रहा है।

थाईलैंड में जुलाई से आ रही बाढ़ में अब तक कम से कम 600 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों घर नष्ट हो चुके हैं।

अयुत्थाया देश के सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यहां के मंदिरों के कई हिस्सों के बहुत दिनों तक पानी में डूबे रहने के बाद अब इनमें दरारें दिखाई देने लगी हैं।

अब पानी के कम होने के बाद पर्यटकों को चेतावनी दी जा रही है कि वे मंदिरों के उपर ना चढ़ें क्योंकि इनके ढहने का खतरा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi