sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया का महान धर्म है हिंदुत्व-राजपक्षे

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रीलंका राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे हिंदुत्व
कोलंबो (भाषा) , शुक्रवार, 7 मार्च 2008 (11:35 IST)
हिंदुत्व को दुनिया के महान धर्मों में से एक बताते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने लोगों से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हिंदू धर्म के एकता और सद्भावना के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने देश में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोगों की बेहतर कल की प्रार्थनाएँ और आकांक्षाएँ पूरी हों और हर वो दीप जो वे जलाएँ उन्हें आध्यात्मिक रूप से संपन्न बनाएँ।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार आज के दिन ब्रह्मा, विष्णु और महेश की त्रिमूर्ति में से महेश यानी देवाधिदेव महादेव भोले शंकर ने पार्वती के संग ब्याह रचाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi