sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑस्कर में ऐश्वर्या का जलवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऐश्वर्या राय बच्चन
लॉस एंजिल्स , सोमवार, 28 फ़रवरी 2011 (14:51 IST)
FILE
भारतीय अभिनेत्री और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन 83वें ऑस्कर समारोह में पहुँचीं तो मानो सबकी नजरें उन पर ही टिक गईं। रेड कारपेट पर वे अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ मनमोहक अंदाज में नजर आईं।

ऐश्वर्या ने मशहूर ब्रांड अरमानी के परिधान और आकषर्क आभूषण पहन रखे थे। दूसरी ओर अभिषेक ने पारंपरिक सूट पहन रखा था।

भारतीय संगीतकार एआर रहमान पत्नी सायरा के साथ रेड कारपेट पर नजर आए। रहमान ने सुनहरे रंग की शेरवानी पहने हुए थी, जबकि शायरा पूरे पारंपरिक लिबास में थीं।

भारतीय सुंदरी ऐश्वर्या के अलावा हॉलीवुड की सुंदरियों ने भी परिधानों के लिहाज से इस मौके को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। अभिनेत्री ग्विनयेथ पाल्ट्रो और हेली बेरी का अंदाज भी देखने लायक था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi