Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापान में सात लाख कंडोम चोरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें कंडोम
टोक्यो , शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2011 (09:45 IST)
चोरोसामामिलतचुरलेतहैंऐसकुहुजापारबनिर्मातकंपनसाथकंपनी का कहना है कि मलेशिया से लाए गए सात लाख से अधिक कंडोम की एक खेप चोरी हो गई है।

इस कंपनी का नाम सगामी रबर इंडस्ट्रीज है। इसे वर्ष 1934 में स्थापित किया गया था और यह जापान की पहली कंडोम निर्माता कंपनी है।

अधिकारियों का कहना है कि सात लाख, 26 हजार कंडोम की एक खेप मलेशिया स्थित फैक्टरी से लादी गई थी, लेकिन तोक्यो पहुँचने पर इसे चोरी कर लिया गया। यह घटना बीते सप्ताह की है।

कंपनी के प्रवक्ता नोरिनारी वाकुई ने कहा कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी। इससे हम सभी हतप्रभ हैं। यह नहीं पता कि चोरी पूरी योजना के साथ की गई है अथवा नहीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi