Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सात व्हेल मिलीं मृत, 18 को बचाया गया

Advertiesment
हमें फॉलो करें व्हेल मछली
वेलिंगटन , शनिवार, 7 जनवरी 2012 (14:06 IST)
न्यूजीलैंड में समुद्र तट पर सात व्हेल मछलियां मृत पाई गयीं जबकि बचावकर्मियों ने 18 व्हेलों को बचा लिया।

समुद्र में आए तेज ज्वार भाटा के बाद 25 व्हेल बहकर समुद्र तट पर फंस गयीं जिनमें से सात की मौत हो गई। बचावकर्ताओं ने शेष व्हेल मछलियों को आज दोपहर समुद्र के गहरे पानी में छोड़ दिया जिससे वे बच गयीं।

संरक्षण विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक जॉन मैसन ने कहा कि इन मछलियों को नावों के माध्यमों से गहरे पानी में छोड़ा गया। धीरे-धीरे वे आगे बढ़ती गयीं। अब ये व्हेल मछलियां खतरे से बाहर हैं। हर साल गर्मियों में कई व्हेल मछलियां तेज समुद्री ज्वार भाटा के कारण बहकर तट पर आ जाती हैं। 1840 से अब तक 5,000 व्हेल मछलियां इस तरह समुद्र तट पर बहकर आ चुकी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi