Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

8100 डॉलर में बिकी जॉर्ज वॉशिंगटन की शक्ल

Advertiesment
हमें फॉलो करें जॉर्ज वॉशिंगटन
डकोटा सिटी , मंगलवार, 6 मार्च 2012 (17:17 IST)
इसे मैकनगेट्स के बजाय मैकवॉशिंगटन कहना चाहिए। नेबरास्का की एक महिला ने तीन साल पुराने मैकडोनाल्ड के चिकन मैकनगेट्स को ईबे में 8100 डॉलर में नीलाम किया। इस नगेट की खासियत यह थी कि इसे पूर्व राष्ट्रपति जार्ज वॉशिंगटन के चेहरे का रूप दिया गया था।

आयोवा में दी सियोक्स सिटी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि इस नगेट की नीलामी कल शाम समाप्त हुई।

डकोटा शहर की रिबेका स्पेट ने 50 बच्चों को सियोक्स सिटी में समर चर्च कैम्प भेजने के लिए धन की व्यवस्था करने के मकसद से इस नगेट को बेचा। उसने यह नहीं बताया कि इस नगेट को किसने खरीदा।

स्पेट ने बताया कि तीन साल पहले उसके बच्चे मैकडोनाल्ड गए और वहां कुछ खाया पिया, लेकिन एक चिकन नगेट बच गया। वह उसे घर ले आई और गर्म करके खाने ही वाली थी कि उसने देखा कि इस पर वॉशिंगटन का चेहरा बना हुआ है। स्पेट ने इस पर इस नगेट को फ्रीजर में रख दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi