Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जो भी करें, दिल से करें

हमें फॉलो करें जो भी करें, दिल से करें
करियर का चुनाव आज के युवाओं के सामने बड़ी चुनौती है। जितने विकल्प उतना ही असमंजस की कौन सी राह चुनें। देखा ये गया है कि कई युवा साथी अपनी क्षमता और पसंद की बजाय चलन को ज्यादा तरजीह देते हैं। मन इंजीनियर बनने का है पर चलन एमबीए का है तो एमबीए करने लगते हैं। हर व्यक्ति में एक नैसर्गिक गुण होता है, रुझान होता है कि किसी विशेष कार्य के प्रति। यही वह कार्य होता है, जिसमें आप जल्दी सफलता पा सकते हैं। इसी की तरफ सबसे पहले ध्यान देना चाहिए।

जब भी दुविधा की स्थिति हो, दिल की आवाज सुनो और पूरी ताकत से उसी दिशा में भिड़ जाओ। सफलता अवश्य मिलेगी। नईदुनिया की हमेशा से कोशिश रही है, उपलब्ध विकल्पों को श्रेष्ठ रूप में आप सबके सामने प्रस्तुत करने की ताकि आप सही विकल्प चुन सकें। आपके दिल की आवाज सुनने में आपको मदद मिले। आप सब जीवन में खूब यशस्वी हों, इसी शुभकामना के साथ

आपका
विनय छजलानी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi