Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एयर इंडिया बड़े विमानों का परिचालन करेगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें एयर इंडिया
मुंबई , रविवार, 1 मई 2011 (19:34 IST)
सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया ने पायलटों की हड़ताल को देखते हुए नौ बड़े (वाइड बॉडिड) विमानों का परिचालन में लेने का फैसला किया है ताकि विभिन्न हवाई अड्डों पर फँसे यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुँचाया जा सके।

कंपनी के पायलट पाँच दिन से हड़ताल पर हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी मुंबई-अहमदाबाद-दिल्ली-मुंबई के बीच चार बोइंग 777 विमान का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा मुंबई-दिल्ली-मुंबई और मुंबई-जेद्दाह-मुंबई मार्ग पर भी इसी बड़े विमान का उपयोग किया जाएगा।

कंपनी मुंबई-दुबई-दिल्ली-मुंबई मार्ग पर बोइंग 747 जंबो का उपयोग करेगी। कंपनी मुंबई-दिल्ली-मुंबई, मुंबई-त्रिवेंद्रम-मुंबई तथा चेन्नई-सिंगापुर-चेन्नई के बीच बोइंग 737 की सेवाएँ लेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi