Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजी-बेसिन से उत्पादन फरवरी अंत तक

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने केन्द्र सरकार को बताया

Advertiesment
हमें फॉलो करें रिलायंस इंडस्ट्रीज
रिलायंस इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सूचित किया है कि फरवरी के अंत तक कृष्णा गोदावरी बेसिन (केजी-डी 6) से उत्पादन शुरू हो जाएगा।

कंपनी के सीईओ (ऑइल और गैस) पीएमएस प्रसाद ने 9 जनवरी को लिखे पत्र के जरिये सरकार को बताया कि अगर मौसम ठीक रहा तो फरवरी अंत तक केजी बेसिन से उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने पिछले सप्ताह रिलायंस को पत्र लिखकर यह जानकारी माँगी थी। प्रारंभ में केजी-डी 6 से 15 से 25 मिलियन स्टेंडर्ड क्यूबिक मीटर उत्पादन होगा। अगले 5-6 माह में यह बढ़कर 40 मिलियन क्यूबिक मीटर तक पहुँच जाएगा। साल के अंत तक 55 क्यूबिक मीटर उत्पादन होने की संभावना है।

तीन राज्य प्राथमिकता में : सूत्रों ने बताया कि सरकार पहले इस गैस को आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात को बेचेगी। सब्सिडी के बाद यह गैस 4.20 डॉलर प्रति मिलियन पर दी जाएगी। उत्पादन के अनुसार दर कम ज्यादा हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi