Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खाद्यान्न के उत्पादन में गिरावट

हमें फॉलो करें खाद्यान्न के उत्पादन में गिरावट
नई दिल्ली , मंगलवार, 1 मार्च 2011 (15:30 IST)
मौसम के अनिश्चित रुख एवं अन्य कारणों से दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्यान्न के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है।

कविन्द्र पुर्कायस्थ के प्रश्न के लिखित उत्तर में उपभोक्ता एवं खाद्यान्न वितरण मंत्री केवी थामस ने लोकसभा को बताया कि खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के आकलन के अनुसार मौसम के अनिश्चित रुख और कुछ देशों में सूखे और कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण वैश्विक खाद्य व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई। इसके कारण कीमतों में भारी उतार चढ़ाव की स्थिति भी सामने आई है।

उन्होंने कहा कि एफएओ, अंतरराष्ट्रीय अनाज परिषद (आईजीसी) और अमेरिका के कृषि विभाग के आँकड़ों के अनुसार 2010-11 में वैश्विक स्तर पर मोटे अनाज के उत्पादन में 2009-10 की तुलना में 2 से 2.5 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। गेहूँ के उत्पादन में करीब 5 प्रतिशत और अन्य अनाज के उत्पादन में 2 से 3 प्रतिशत की गिरावट आई।

मंत्री ने बताया कि भारत में जरूरत के 15 प्रतिशत दाल का आयात किया जाता है और अंतरराष्टीय स्तर पर कीमतों में वृद्धि का प्रभाव पड़ता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi