Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पश्चिम भारत से सीख सकता है:अमर्त्य सेन

Advertiesment
हमें फॉलो करें नोबेल पुरस्कार
ऑक्सफोर्ड , शनिवार, 4 जून 2011 (18:58 IST)
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन ने गंभीर आर्थिक संकट के दौर गुजर रहे पश्चिम देशों को तीव्र आर्थिक वृद्धि के दौर से गुजर रहे भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेड बिजनेस स्कूल में संजय लाल विजटिग प्रोफेसरशीप ऑफ बिजनेस एंड डेवलपमेंट की शुरुआत करते हुए सेन ने एक पैनल चर्चा में कहा कि विकासशील देश पश्चिम में अर्थव्यवस्था को लेकर चल रही चर्चा में ‘स्तरीय विचार’ दे सकते हैं।

पैनल में सेन के अलावा फिनांशियल टाइम्स के मार्टिन वोल्फ, लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स के प्रोफेसर रार्बट वाडे भी शामिल थें।

यूनान जैसे देश की अर्थव्यवस्था के प्रबंधन को लेकर चिंतित सेन ने कहा कि इस संबंध में विकासशील देशों आर्थिक वृद्धि और राजस्व में बढ़ोतरी के बारे में सीख ली जा सकती है।

उन्होंने कहा कि मैं यूरोप में जो हो रहा है उससे चिंतित हूं। कुछ चीजें है जिसे विकासशील देशों से सीखा जा सकता है जैसे कि जन राजस्व के बढ़ोतरी में आर्थिक वृद्धि की भूमिका। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi