Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रत्यक्ष कर संग्रह 9 प्रतिशत बढ़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रत्यक्ष कर संग्रह
नई दिल्ली , बुधवार, 8 फ़रवरी 2012 (15:20 IST)
व्यक्तिगत आयकर एवं निगमित कर का अधिक संग्रह होने से चालू वित्त वर्ष के पहले दस महीने (अप्रैल-जनवरी, 2011-12) में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.28 प्रतिशत बढ़कर 3.46 लाख करोड़ रुपए रहा।

हालांकि, सरकार पूरे वित्त वर्ष के लिए तय 5.32 लाख करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष कर संग्रह लक्ष्य हासिल करने से चूक सकती है। यह लक्ष्य बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कल एक बयान में कहा कि वर्ष 2010-11 के 10 महीने में प्रत्यक्ष कर संग्रह 3.17 लाख करोड़ रुपए था।

अप्रैल-जनवरी अवधि के दौरान हालांकि सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.57 प्रतिशत बढ़कर 4.25 लाख करोड़ रुपए रहा जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3.71 लाख करोड़ रुपए था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-जनवरी अवधि में सकल निगमित कर संग्रह 12 प्रतिशत बढ़कर 2.85 लाख करोड़ रुपए रहा जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2.55 लाख करोड़ रुपए था।

वहीं दूसरी ओर, चालू वित्त वर्ष के पहले दस महीने में व्यक्तिगत आयकर संग्रह 20.43 प्रतिशत बढ़कर 1.38 लाख करोड़ रुपए रहा। संपत्ति कर संग्रह 45.11 प्रतिशत बढ़कर 682 करोड़ रुपए रहा जो बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 470 करोड़ रुपए था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi