Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत-चीन व्यापार पचास अरब डॉलर करने का लक्ष्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत-चीन व्यापार पचास अरब डॉलर करने का लक्ष्य
नई दिल्ली , गुरुवार, 8 नवंबर 2007 (17:28 IST)
चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर भारत में कंपनी जगत और सरकार के स्तर पर हिचक के बावजूद चीनी पक्ष समझौते की बातचीत को जल्दी पूरा करने के पक्ष में है।

भारत में चीन के राजदूत सुन यूक्शी ने यहाँ निर्यात संघों के महासंघ फियो की एक बैठक में कहा कि चीन के साथ एफटीए को लेकर भारत का कंपनी जगत और यहाँ के अधिकारियों में कुछ संदेह हैं पर हम उस ओर बढ़ रहे हैं। चीनी राजदूत की मंशा है कि दोनों देश समझौते की बातचीत जहाँ तक संभव हो जल्दी पूरी करें।

फियो के एक अधिकारी ने कहा कि हमें आशंका जरूर है क्यों कि हमें अपने उद्योगों के अस्तित्व को देखना जरूरी है। इसके अलावा चीन भारत से निर्मित माल की बजाय कच्चे माल के आयात को तरजीह दे रहा है। कार्यक्रम का आयोजन चीन के गुंआंगझोऊ औद्योगिक शहर से आए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में किया गया था।

चीन के अधिकारियों ने संकेत दिया कि एफटीए न सही पर जल्दी ही कोई ऐसा क्षेत्रीय व्यापार समझौता हो सकता है जिसमें दोनों देशों के बीच उदार व्यापार संबंध विकसित हो सकते हैं। उन्होंने ने यह भी संकेत दिया कि भारत के प्रधानमंत्री की आगामी चीन यात्रा के दौरान इस दिशा में कुछ पहल हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi