Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश उद्योगों का हब बनेगा: शिवराज

Advertiesment
हमें फॉलो करें मध्य प्रदेश
भोपाल , मंगलवार, 7 फ़रवरी 2012 (14:50 IST)
मध्यप्रदेश के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश कुछ वर्षों पहले तक विकास दर में ऐतिहासिक रूप से पीछे था, लेकिन आज विकास दर बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है। हम प्रदेश के अधोसंरचना विकास पर ध्यान दे रहे हैं जिससे आने वाले समय राज्य उद्योगों का ‘हब’ होगा।

उद्योग सलाहकार परिषद के पुनर्गठन के बाद यहां कल हुई पहली बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रगति और विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि आप हमारे लिए अति महत्वपूर्ण हैं। ऐसा केवल निवेशक होने के नाते नहीं बल्कि इसलिए है कि उद्योगपति ही मध्यप्रदेश के ‘ब्रांड एम्बेसडर’ हैं और विकास के साझीदार भी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी औद्योगिक नीति परिवर्तनशील है तथा दृष्टिकोण खुला हुआ है। औद्योगिक विकास की जरूरतों तथा इस बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल करते हुए औद्योगिक नीति में परिवर्तन किया जाएगा। देश के किसी अन्य राज्य में जो भी बेहतर होगा, उसे भी नीति में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका प्रदेश कुछ वर्षों पहले तक विकास दर में ऐतिहासिक रूप से पीछे था, लेकिन आज विकास दर बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है। हम प्रदेश के अधोसंरचना विकास पर ध्यान दे रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi