Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शीना अग्रवाल बनीं यूपीएससी टॉपर

Advertiesment
हमें फॉलो करें यूपीएससी
नई दिल्ली , शनिवार, 5 मई 2012 (11:16 IST)
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मेडिकल की पढ़ाई करने वाली शीना अग्रवाल ने सिविल सेवा परीक्षा-2011 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणामों में शीना को पहला स्थान मिला है। यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास मिली।

रुक्मिणी रियार ने अपने पहले ही प्रयास में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। वरीयता सूची में तीसरा स्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से एमटेक कर चुके प्रिंस धवन को मिला है।

वर्ष 2011 की सिविल सेवा परीक्षा में कुल 910 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है जिनमें 195 महिलाएं भी शामिल हैं। शीर्ष 25 में एक दृष्टिबाधित पुरुष उम्मीदवार भी जगह बनाने में सफल रहा है जबकि 6 महिला उम्मीदवार भी इसमें शामिल हैं।

अभ्यर्थियों के अंतिम चयन के लिए गत मार्च- अप्रैल में व्यक्त्वि परीक्षण हुआ था जबकि मुख्य परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की गई थी। सिविल सेवा की गत वर्ष 12 जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2 लाख 43 हजार तीन छात्र शामिल हुए थे।

हालांकि यूपीएससी ने इस परीक्षा के विज्ञापन में 1001 पदों की रिक्तियां घोषित की थीं, लेकिन आरक्षित श्रेणी के 91 अभ्यर्थियों के सामान्य वर्ग में चयनित होने की वजह से इतनी सीटें खाली रह गई हैं। आगे चलकर यूपीएससी अपनी आरक्षित सूची में से ये सीटें भरेगा।

वरीयता सूची के शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों में इंजीनियरिंग, चिकित्सा और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में डिग्री हासिल करने वाले युवाओं की बहुतायत है। विश्व प्रसिद्ध लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का एक पूर्व छात्र भी शीर्ष 25 में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

ये उम्मीदवार किसान, अध्यापक, व्यवसायी, सेना, छोटे सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर और लोक सेवक जैसे व्यापक सामाजिक क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। शीर्ष 25 में शमिल छह उम्मीदवार पहले ही प्रयास में यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पाने में सफल रहे हैं जबकि सात उम्मीदवारों का यह दूसरा प्रयास था। अगर शीर्ष सौ सफल उम्मीदवारों की बात करें तो उनमें 21 महिलाएं स्थान बनाने में सफल रही हैं।

सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अलावा विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए भी अधिकारी चुने जाते हैं। (वार्ता) शीना अग्रवाल बनीं यूपीएससी टॉपर
यूपीएससी, यूपीएससी टॉपर, एम्स, यूपीएससी परिणाम
UPSC, UPSC topper, Ames, UPSC results
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मेडिकल की पढ़ाई करने वाली शीना अग्रवाल ने सिविल सेवा परीक्षा-2011 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणामों में शीना को पहला स्थान मिला है। यह सफलता उन्हें तीसरे प्रयास मिली।

रुक्मिणी रियार ने अपने पहले ही प्रयास में दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। वरीयता सूची में तीसरा स्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से एमटेक कर चुके प्रिंस धवन को मिला है।

वर्ष 2011 की सिविल सेवा परीक्षा में कुल 910 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है जिनमें 195 महिलाएं भी शामिल हैं। शीर्ष 25 में एक दृष्टिबाधित पुरुष उम्मीदवार भी जगह बनाने में सफल रहा है जबकि 6 महिला उम्मीदवार भी इसमें शामिल हैं।

अभ्यर्थियों के अंतिम चयन के लिए गत मार्च- अप्रैल में व्यक्त्वि परीक्षण हुआ था जबकि मुख्य परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में आयोजित की गई थी। सिविल सेवा की गत वर्ष 12 जून को हुई प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2 लाख 43 हजार तीन छात्र शामिल हुए थे।

हालांकि यूपीएससी ने इस परीक्षा के विज्ञापन में 1001 पदों की रिक्तियां घोषित की थीं, लेकिन आरक्षित श्रेणी के 91 अभ्यर्थियों के सामान्य वर्ग में चयनित होने की वजह से इतनी सीटें खाली रह गई हैं। आगे चलकर यूपीएससी अपनी आरक्षित सूची में से ये सीटें भरेगा।

वरीयता सूची के शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों में इंजीनियरिंग, चिकित्सा और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में डिग्री हासिल करने वाले युवाओं की बहुतायत है। विश्व प्रसिद्ध लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का एक पूर्व छात्र भी शीर्ष 25 में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

ये उम्मीदवार किसान, अध्यापक, व्यवसायी, सेना, छोटे सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर और लोक सेवक जैसे व्यापक सामाजिक क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। शीर्ष 25 में शमिल छह उम्मीदवार पहले ही प्रयास में यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पाने में सफल रहे हैं जबकि सात उम्मीदवारों का यह दूसरा प्रयास था। अगर शीर्ष सौ सफल उम्मीदवारों की बात करें तो उनमें 21 महिलाएं स्थान बनाने में सफल रही हैं।

सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अलावा विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए भी अधिकारी चुने जाते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi