Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईपीएल का तीसरा संस्करण 12 मार्च से

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंडियन प्रीमियर लीग
मुंबई , शुक्रवार, 18 दिसंबर 2009 (12:47 IST)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का तीसरा संस्करण अगले वर्ष 12 मार्च से शुरू होगा। यह जानकारी इसकी नियंत्रण संस्था ने दी।

नियंत्रण संस्था ने बताया कि 12 मार्च को हैदराबाद में पहला मैच खेला जाएगा और 25 अप्रैल को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके साथ ही जनवरी में 19 खिलाड़ियों की लगने वाली बोली की अधिकतम रकम साढे़ सात लाख डॉलर होगी।

गौरतलब है कि आईपीएल का दूसरा संस्करण भारत में होने वाले आम चुनावों के कारण दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। इस टूर्नामेंट की विजेता डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद की टीम थी। बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स उपविजेता बना था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi