Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गंभीर शीर्ष पर कायम, सहवाग छठे नंबर पर खिसके

Advertiesment
हमें फॉलो करें गौतम गंभीर
दुबई , मंगलवार, 19 जनवरी 2010 (00:17 IST)
भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है लेकिन उनके साथी वीरेंद्र सहवाग एक पायदान नीचे छठे नंबर पर खिसक गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान माइकल क्लार्क को पाकिस्तान के खिलाफ होबार्ट में तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 166 रन बनाने का फायदा मिला और वह छह स्थान की छलांग लगाकर सहवाग की जगह पाँचवें नंबर पर काबिज हो गए हैं।

वरिष्ठ बल्लेबाज राहुल द्रविड़ दो पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गए हैं। सचिन तेंडुलकर उनके बाद 15वें स्थान पर हैं जबकि वीवीएस लक्ष्मण 17वें स्थान पर बने हुए हैं।

गेंदबाजों की सूची में हरभजन सिंह ने अपना छठा स्थान कायम रखा है। चोटी के 20 गेंदबाजों में उनके अलावा भारत से जहीर खान शामिल हैं जो अभी 12वें स्थान पर हैं। भारत आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi