Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ग्रीन को हराकर ब्लू फायनल में

Advertiesment
हमें फॉलो करें इंडिया ब्लू एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी फाइनल इंडिया ग्रीन
इंदौर , सोमवार, 11 अक्टूबर 2010 (00:54 IST)
इंडिया ब्लू की टीम एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल में पहुँच गई है। इंडिया ब्लू ने इंडिया ग्रीन को 111 रन से पराजित किया।

चैलेंजर ट्रॉफी के तीसरे दिन फाइनल में पहुँचने की जद्दोजहद में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ब्लू के ओपनर श्रीवत्स गोस्वामी इस मैच में भी रन आउट हुए। इंडिया ग्रीन इस भेंट का कोई फायदा नहीं उठा सकी, और उन्होंने शिखर धवन व अजिंक्य राहने को ऐसी गेंदे रिटर्न गिफ्ट की कि दोनों तर हो गए।

राहने (95) और धवन (109) की बदौलत इंडिया ब्लू ने 8 विकेट खो कर 320 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। इसका पीछा करने में इंडिया ग्रीन बुरी तरह असफल रही और 42 ओवर में 209 पर ढेर हो गई।

इंडिया ग्रीन ने इस स्कोर का पीछा करने की कोशिश भी नहीं की। जिस आक्रमक शुरुआत की उम्मीद थी वह नहीं दिखी। नमन ओझा फिर दो चौके मारकर आउट हो गए। कप्तान बद्रीनाथ को भी नमन का स्कोर (8) पसंद आ गया, और उन्होंने आरपी सिंह को विकेट देने के लिए चुना।

अनिरुद्घ श्रीकांत (17) अच्छे फॉर्म में लग रहे थे लेकिन उनका दर्शनीय कैच रविंद्र जड़ेजा ने अपनी ही गेंद पर पकड़ लिया। इस तरह ग्रीन ने तीन विकेट केवल 37 रनों पर ही खो दिए। 61 के स्कोर परचौथा विकेट रॉबिन उथप्पा(4) का गिरा। रोहित शर्मा(37) अच्छा खेल रहे थे लेकिन युवराज सिंह की गेंद पर गच्चा खा गए और उन्हें ही कैच दे बैठे।

रविचंद्रन अश्विन का योगदान 25 रन का रहा। केदार जाधव(71) ने विकेट पर अच्छा समय बिताया और कुछ अच्छी पार्टनरशिप भी की। काफी देर तक एक छोर संभाले रहे। बैटिंग पॉवर प्ले लेते ही उनका सब्र टूट गया और यो महेश की गेंद पर राहने को लॉग ऑन पर कैच दे बैठे।

जसकरन सिंह (19), अभिमन्यु मिथुन (5), पंकज सिंह (5), सरबजीत लड्ढा (1 नाबाद) ने औपचारिकता पूरी की। इस तरह 209 पर इंडिया ने अपने सभी विकेट खो दिए। यो महेश ने 34 रन देकर तीन विकेटर रविंद्र जड़ेजा ने 2 विकेट लिए जबकि युवराज और आरपी सिंह ने 1-1 विकेट आपस में बाँटा।

इससे पहले इंडिया ब्लू के अजिंक्य 95 रन पर नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए। उन्होंने अभिमन्यु मिथुन की गेंद को स्टंप के सामने सीधा अपने पिछले पैर पर लगने दिया। राहने को पहले भी दो बार आउट करने की कोशिश की गई, जो विकेटकीपर नमन ओझा ने जाया कर दी।

शिखर धवन और राहने ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 193 रन बनाए, पहला विकेट शून्य पर ही गिर गया था। शिखर धवन ने सिरीज की सबसे शानदारी पारी खेली। गेंदबाज उनकी कमजोरी ढूँढते-ढूँढते बुरी तरह थक गए थे।

इंडिया ब्लू के 200 होने के तुरंत बाद धवन ने अपने 100 पूरे किए। 100 के बाद धवन का बल्ला तेज रन उगलने को आतुर दिखा तो कप्तान युवराज ने पॉवर प्ले ले लिया। शिखर धवन (109) इसी का फायदा उठाने में जसकरन सिंह की गेंद पर लॉग ऑन पर अश्विन को कैच दे बैठे। अब बारी युवराज के हाथ खोलने की थी।

जसकरन को विकेट लेने की खुशी मनाने का मौका नहीं मिला क्योंकि युवराज ने उन्हें उसी ओवर में धोना शुरू कर दिया। दूसरे छोर पर मनोज तिवारी (47) भी आते ही शुरू हो गए और केवल 27 गेंद पर कई बेहतरीन शॉट लगाए।

युवराज (23) की धुलाई ज्यादा नहीं चली, उन्हें पंकज सिंह ने रोहित शर्मा के हाथों झिलवाया। पियुष चावला (2), रविंद्र जड़ेजा (9) और यो महेश (0) जल्दी आउट हो गए। साहा ने फटाफट 20 रन बनाकर आखिरी में आतिशबाजी की। जसकरन सिंह और अभिमन्यु मिथुन ने 2-2 विकेट लिए। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi