Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी और गंभीर 'हेराल्ड' की टेस्ट टीम में

Advertiesment
हमें फॉलो करें महेन्द्रसिंह धोनी
मेलबोर्न (भाषा) , गुरुवार, 25 दिसंबर 2008 (23:47 IST)
महेंद्रसिंह धोनी को 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' अखबार ने वर्ष की टेस्ट टीम का कप्तान चुना है, जिसमें भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी हैं।

धोनी और गंभीर के अलावा कोई भारतीय खिलाड़ी इस टीम में जगह नहीं बना सका है, जिसका चयन पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी टीम में विकेटकीपर भी हैं। वहीं इस साल आठ टेस्ट में 70.88 की औसत से 1134 रन बना चुके गंभीर इसमें दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ के सलामी जोड़ीदार होंगे।

टीम में इंग्लेंड के कप्तान केविन पीटरसन और श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अजंता मेंडिस भी हैं। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला एंड्रयू साइमंड्स इसमें 12वें खिलाड़ी हैं।

वर्ष की टेस्ट टीम : महेंद्रसिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका), गौतम गंभीर भारत, हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका, केविन पीटरसन इंग्लैंङ, शिवनारायण चंद्रपाल वेस्टइंडीज, एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका, रियान साइडबाटम इंग्लैंड, डेल स्टीन दक्षिण अफ्रीका, मिशेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया और अजंता मेंडिस श्रीलंका।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi