Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुरे काम का बुरा नतीजा : धोनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्पॉट फिक्सिंग
नई दिल्ली , बुधवार, 2 नवंबर 2011 (00:10 IST)
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पाकिस्तानी क्रिकेटरों सलमान बट्‍ट और मोहम्मद आसिफ के खिलाफ आए फैसले से हैरान नहीं हैं और उन्होंने कहा कि अगर आप बुरा करते हैं तो बुरा होना तय है।

लंदन की अदालत ने बट्‍ट और आसिफ को स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया है। सजा की घोषणा होने तक इन दोनों क्रिकेटरों को जमानत मिली हुई है।

लेफ्टिनेंट कर्नर के मानद पद से नवाए गए धोनी ने सेना के एक समारोह में कहा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए आप यह बदतर चीज कर सकते हो। अगर आप बुरा करते हैं तो आपको बुरे के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल ने कहा कि यह फैसला खेल को साफ करने का मौका है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi