Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलेंगे 12 भारतीय

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुनाफ पटेल श्रीलंका प्रीमियर लीग में भारतीय क्रिकेटर
कोलंबो , सोमवार, 16 मई 2011 (16:18 IST)
मुनाफ पटेल और रविचंद्रन अश्विन सहित 12 भारतीय क्रिकेटरों के 19 जुलाई से शुरू होने वाली श्रीलंकाई प्रीमियर लीग में खेलने की संभावना है।

क्रिकेट वेबसाइट ‘आईलैंडक्रिकेट’ की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट ने दुनिया के कई नामी क्रिकेटरों को लीग में लिया है। इनमें वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरेन पोलार्ड भी शामिल हैं जो अभी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। गेल के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के डेनियल विटोरी भी श्रीलंकाई लीग में खेल सकते हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में मुनाफ और अश्विन के अलावा प्रवीण कुमार भी सूची में शामिल हैं। इनका चयन हैरानी भरा है क्योंकि इन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया है और जब श्रीलंका लीग चलेगी तब उनके राष्ट्रीय टीम से जुड़े रहने की संभावना है।

भारत को जुलाई में चार टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है जिसके बाद एकदिवसीय श्रृंखला और एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच खेला जाएगा।

इस सूची में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ियों में दिनेश कार्तिक, इरफान पठान, मनीष पांडे, मनोज तिवारी, पॉल वल्थाटी, रविंदर जडेजा, सौरभ तिवारी, उमेश यादव और विनय कुमार हैं।

इस सूची में अभी 33 विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें डेविड वार्नर, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, उमर अकमल, एल्बी मोर्कल, हर्शल गिब्स, केविन ओ ब्रायन और तमीम इकबाल भी शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi