Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन तेंडुलकर मैदान पर लौटे

Advertiesment
हमें फॉलो करें सचिन तेंडुलकर अनुकूलन शिविर
कोलकाता (भाषा) , रविवार, 3 जून 2007 (02:06 IST)
सचिन तेंडुलकर ने टखने की चोट में सुधार के बाद गुरुवार को अनुकूलन शिविर के दूसरे दिन शाम को बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

भारतीय टीम के प्रशासनिक मैनेजर सुरेंद्र भावे ने कहा कि उनके पाँव की अब भी बर्फ से सिकाई की जा रही है। फिजियो जॉन ग्लास्टर ने कहा कि उनकी स्थिति में सुधार है।

तेंडुलकर सुबह के सत्र में अभ्यास के लिए नहीं आए, लेकिन उन्होंने शाम को ईडन गार्डन से लगे इंडोर जिम्नेजियम में 15 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

भारतीय टीम ने बेमौसम बरसात के कारण इंडोर स्टेडियम में एक घंटे तक अभ्यास किया। बाद में मौसम साफ होने और मैदान की स्थिति में सुधार आने पर जब टीम ने ईडन गार्डन पर अभ्यास किया तो तेंडुलकर वहाँ पूरे समय मौजूद रहे,लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया।

तेंडुलकर को चलते समय कोई दिक्कत नहीं हो रही थी, जिससे उनकी चोट में सुधार का पता चलता है। भावे ने कहा आपने देखा कि उन्हें चलने में कोई दिक्कत नहीं हो रही थी। उनके पाँव में सूजन और दर्द भी नहीं है।

शिविर के पहले कल तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत को एक बाउंसर खेलते समय तेंडुलकर अपना संतुलन खो बैठे, जिससे उनका टखना मुड़ गया। इसके बाद वह अभ्यास सत्र में भाग नहीं ले पाए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi