Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन ने की विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Advertiesment
हमें फॉलो करें मसूरी
देहरादून (वार्ता) , गुरुवार, 25 दिसंबर 2008 (22:52 IST)
मसूरी की मनमोहक वादियों में अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ बिताने आए मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने बुधवार को क्रिसमस पर लैन्डोर चर्च में विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

मसूरी से मिली जानकारी के अनुसार सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजली और दोनो बच्चों ने भी गिरजाघर में प्रार्थना में भाग लिया।

मसूरी में सुबह कोहरा छँटने पर हल्की धूप निकल आई। सचिन और उनके परिवार ने दोपहर में भीडभाड और प्रेस से दूर चारदुकान क्षेत्र में खरीदारी भी की1

पुलिस सूत्रो के अनुसार सचिन का अभी दो दिन मसूरी में रुकने का कार्यक्रम है। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत की जीत के बाद थकान उतारने के लिए अपने परिवार के साथ बुधवार को मसूरी आ गए थे।

सचिन पहले भी कई बार मसूरी आ चुके हैं। वह अपने एक मित्र के घर ठहरे हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi