Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आदर्श राष्ट्र बनाना चाहते हैं आडवाणी

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय जनता पार्टी
जयपुर (भाषा) , मंगलवार, 5 मई 2009 (19:59 IST)
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि हम भारत को एक आदर्श राष्ट्र बनाना चाहते हैं और सत्ता में आने पर इसे 21वीं सदी के अग्रणी देशों की कतार में सबसे आगे ले जाने के लिए गंभीर प्रयास करेंगे।

आडवाणी ने कहा कि हम भारत की चीन से तुलना किए जाने से संतुष्ट नहीं है। हमें भारत को दुनिया का आदर्श राष्ट्र बनाना है, जब तक भारत इस स्थान पर नहीं पहुँचेगा मन को शान्ति नहीं मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं से गर्मी की चिन्ता किए बिना अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पंद्रहवीं लोकसभा चुनाव का मुख्य उदेश्य अच्छी सरकार बनाने का होना चाहिए, जिसके माध्यम से भारत को दुनिया में प्रथम स्थान पर ले जा सके। हमें देश के बारे में सोचना है सांसद या प्रधानमंत्री के बारे में नहीं।

उन्होंने कहा कि गरीबी दूर नहीं हुई फिर भारत का आर्थिक विकास कैसे हो गया यह बात मुझे समझ में नहीं आ रही है। हमारे किसान आत्महत्याएँ कर रहे हैं क्या यह आर्थिक विकास है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi