Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक को एमएफएन दर्जे की समीक्षा करेंगे-भाजपा

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान
नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 8 मई 2009 (09:50 IST)
भाजपा ने कहा है कि सत्ता में आने पर वह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मामले में पाकिस्तान को दिए गए सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र (एमएफएन) के दर्जे की समीक्षा करेगी।

पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान का भारत को एमएफएन देने का स्पष्ट रूप से कोई इरादा नहीं नजर आता है और इसीलिए पाकिस्तान को भारत की ओर से दिए गए एमएफएन के दर्जे पर पुनर्विचार करना उचित होगा।

सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों के खराब दौर में भी भारत ने एमएफएन का दर्जा वापस नहीं लिया, जबकि पाकिस्तान ने अब तक भारत को एमएफएन का दर्जा नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि विदेश व्यापार समझौतों के बारे में भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया है कि हम सामने वाले द्वारा उचित प्रत्युत्तर नहीं दिए जाने की स्थिति में रियायतों और सुविधाओं को वापस लेने में हिचकिचाएँगे नहीं।

सिन्हा ने कहा कि राजग के शासन के समय पाकिस्तान ने कहा था कि वह दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र (साफ्टा) समझौते के अस्तित्व में आने के बाद स्वतः ही भारत को एमएफएन का दर्जा दे देगा, लेकिन 2006 में तकनीकी रूप से अस्तित्व में आने के बाद भी साफ्टा अभी भी ठंडा पड़ा हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi