Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेर खान हारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें पूर्व केन्द्रीय मंत्री असलम शेर खान हारे
सागर (वार्ता) , शनिवार, 16 मई 2009 (18:10 IST)
परिसीमन में सामान्य हुई सागर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्रसिंह सवा लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं1 उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व ओलम्पियन असलम शेर खान को पराजित किया।

सागर लोकसभा की सभी आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली। नए परिसीमन में सागर जिले की पाँच तथा विदिशा जिले की तीन विधानसभा सीट शामिल हैं।

अंतिम परिणामों में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्रसिंह को 3 लाख 23 हजार 954 तथा असलम शेर खान को एक लाख 92 हजार 786 मत मिले। जीत का अंतर एक लाख 31 हजार 168 मतों का रहा।

नए परिसीमन में सामान्य होने के बाद इस सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा बनाए रखा। पिछले चार लोकसभा चुनाव भी आरक्षित सीट से भाजपा के वीरेंद्र कुमार ने जीते हैं। वीरेंद्र कुमार पाँचवीं दफा टीकमगढ़ आरक्षित सीट से जीते।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi