Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जसवंत की किताब पर प्रतिबंध नहीं-चौहान

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिवराजसिंह चौहान
भोपाल (वार्ता) , रविवार, 23 अगस्त 2009 (10:53 IST)
पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना पर केंद्रित भाजपा के निष्कासित नेता जसवंत सिंह की किताब जिन्ना :इंडिया पार्टीशन इंडिपेंडेंस पर मध्यप्रदेश में प्रतिबंध का सरकार का कोई इरादा नहीं है।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यहाँ विपक्ष की नेता जमुना देवी के आवास पर कहा कि वे इस किताब पर राज्य में प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता नहीं समझते।

मुख्यमंत्री विपक्ष की नेता की कुशलक्षेम जानने के लिए उनके निवास पर पहुँचे थे। गौरतलब है कि गुजरात की भाजपा शासित सरकार ने वहाँ इस किताब पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi