Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बोर्ड परीक्षा के प्रवेश-पत्र का वितरण 13 से

Advertiesment
हमें फॉलो करें बोर्ड परीक्षा के प्रवेश-पत्र का वितरण 13 से
रायपुर , रविवार, 1 फ़रवरी 2009 (12:18 IST)
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष बीकेएस रे ने बताया कि 13 फरवरी को समन्वय केन्द्रों से स्कूलों के प्राचार्यों को बोर्ड परीक्षा के प्रवेशपत्र का वितरण होगा। इस साल 1473 केन्द्रों में चार लाख 88 हजार विद्यार्थी 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे।

माशिमं के सभागार में सुबह 12 से बैठक शुरू हुई। माशिमं अध्यक्ष रे ने विभागवार परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। इसमें अधिकारियों ने बताया कि कार्यपालिका व वित्त समिति की बैठक के अनुसार 1473 परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया गया है।

इस बार जाँजगीर जिले में 75 परीक्षा केन्द्र कम किए गए हैं। नकल रोकने के लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केन्द्रों का चयन किया जा रहा है।

जाँजगीर के लिए विशेष रूट चार्ट : रे ने जाँजगीर जिले में नकल रोकने के लिए विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जाँजगीर जिले में उत्तरपुस्तिकाएँ लाने के लिए विशेष रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। नकल पर अंकुश लगाने के लिए विशेष व्यूह रचना तैयार की जा रही है। इसके लिए जाँजगीर में 11 फरवरी को बैठक होगी। इसमें माशिमं और स्कूल शिक्षा विभाग के आला अफसरों के अलावा कलेक्टर, एसपी व पंचायत विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

केन्द्राध्यक्ष तय करने में रायपुर व दुर्ग पीछे : बैठक में यह बात सामने आई कि रायपुर व दुर्ग जिले को छोड़कर सभी जिलों ने केन्द्राध्यक्षों की सूची भेज दी है। रे ने रायपुर व दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी को केन्द्राध्यक्षों की सूची जल्द भेजने के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi