Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा सांसद लक्ष्मीनारायण शर्मा का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें लक्ष्मीनारायण शर्मा
भोपाल (वार्ता) , शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2008 (23:30 IST)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा (75) का शुक्रवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मीदेवी शर्मा, तीन पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं।

वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोपहर लगभग 12.50 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनका उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शर्मा के निधन पर शोक जताया है।

सहकारिता के दिग्गज : भोपाल जिले के करोंदिया गाँव में पाँच सितंबर 1933 को जन्मे शर्मा 1967 में पहली बार विधायक चुने गए और लगभग 35 वर्षों तक लगातार इस पद पर निर्वाचित होते रहे। वे 1977 से 1980 के बीच सहकारिता मंत्री रहे। शुरुआत से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे शर्मा सहकारिता के क्षेत्र के दिग्गज माने जाते हैं।

वर्ष 2004 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित शर्मा संसद की अनेक महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य के रूप में दायित्व संभाल रहे थे। शुरुआत में शिक्षक का दायित्व निभा चुके शर्मा सख्त प्रशासक, न्यायप्रिय शख्सियत और ईमानदार नेता के रूप में जाने जाते थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi