Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रैली में गिरने से सुरेश पचौरी घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुरेश पचौरी रैली घायल
भोपाल (भाषा) , मंगलवार, 8 जुलाई 2008 (22:56 IST)
मध्यप्रदेश कांगेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी मंगलवार को कांगेस द्वारा आयोजित रैली में पैर फिसल जाने के कारण घायल हो गए। उन्हें यहाँ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार रैली जब टीन शेड से रोशनपुरा की ओर रवाना हुई तभी पैर फिसल जाने के कारण पचौरी नीचे गिर गए। हालाँकि चोट लगने के बावजूद पचौरी ने न केवल रैली में भाग लिया बल्कि भाषण भी दिया।

रैली समाप्त होने के बाद पचौरी को प्रदेश कांगेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करना था, लेकिन वे वहाँ नहीं पहुँच पाए और उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने बताया कि उनकी पसली में चोट लगी है और मामूली फैक्चर भी है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi