ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नारी शक्ति, अभी नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें चुनाव 2008
वैभव श्रीधर, भोपाल। टिकट वितरण के शुरुआती दौर में राजनीतिक दलों द्वारा दावे किए जा रहे थे कि महिलाओं को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

महिला आरक्षण बिल के बाद जिस तरह भाजपा ने अपने संविधान में संशोधन करके 33 फीसदी स्थान संगठन में महिलाओं के लिए आरक्षित किए थे, इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में बराबर तवज्जो दी जाएगी लेकिन पार्टी ने सिर्फ 10 प्रतिशत यानी 23 सीटें ही महिलाओं को दीं जबकि प्रदेश संगठन ने दावा किया था कि 33 फीसदी यदि सीटें नहीं दी जातीं तो कम से कम हर जिले में एक सीट महिलाओं को दी जाएगी, लेकिन दावा सिर्फ दावा रहा। महिलाओं को टिकट देने में कांग्रेस सबसे आगे रही। हालाँकि इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी को काफी संघर्ष करना पड़ा। कुछ सीटों पर अन्य कद्दावर नेताओं के विरोध के बावजूद पार्टी ने 12.60 फीसदी यानी 29 सीटों पर महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया जबकि पार्टी 229 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट बुरहानपुर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ी गई है।

दूसरी ओर मायावती के नेतृत्व वाली बसपा की महिलाओं से बेरुखी टिकट वितरण में साफ देखी जा सकती है। इस पार्टी ने 230 में से मात्र 13 यानी 5.22 फीसदी सीटों से ही महिलाओं को अपना नुमाइंदा बनाकर प्रस्तुत किया जबकि सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले के चलते उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देगी।

इसी तरह उमा भारती की अगुआई वाली भाजश में भी पुरुषों का बोलबाला रहा। घोषित 216 सीटों में सिर्फ 18 पर ही महिलाओं को अगुआई करने का मौका दिया गया जबकि इन्हीं उमा भारती के मुख्यमंत्रित्वकाल में थाने से लेकर मंत्रालय तक महिलाओं की तूती बोलती थी। पहली दफा मंत्रालय की सुरक्षा की कमान महिला अधिकारी को सौंपी गई थी। सपा का हाल महिलाओं को आगे करने में सबसे बुरा है। पार्टी ने घोषित 225 सीटों में से 16 पर ही महिला उम्मीदवार दिए। लगभग यही हालत गोंडवाना मुक्ति सेना, लोक जनशक्ति, राष्ट्रीय समानता दल सहित अन्य क्षेत्रीय दलों की है।

कांग्रेस : ग्वालियर दक्षिण-रश्मि पवार, गुना- संगीता मोहन रजक, डबरा- इमरती देवी सुमन, नरियावली- माधवी चौधरी, मलहरा- मंजुला देवाड़िया, पथरिया- मनीषा दुबे, पवई- दिव्या रानी सिंह, चितरंगी- बसंतीदेवी कोल, जैतपुर-यशोदा सिंह, बांधवगढ़- सावित्रीसिंह धुर्वे, मानपुर- ज्ञानवती सिंह, बड़वारा- गीता भगत, पनागर- विजयकांति पटेल, शाहपुर- गंगाबाई उरेती, लांजी- पुष्पलता कांवरे, गाडरवाड़ा-साधना स्थापक, कुरवई- मायादेवी सप्रे, गोविंदपुरा- विभा पटेल, कालापीपल- सरोज सिंह, खातेगाँव- राजकुमारी कुंडल, हरसूद- प्रेमलता कासडे, भीकनगाँव- संगीता सिलदर पटेल, महेश्वर- विजयलक्ष्मी साधौ, राजपुर- शकुंतला वास्केल, जोबट- सुलोचना रावत, कुक्षी- जमुना देवी, इंदौर 5- शोभा ओझा, महिदपुर- कल्पना परूलेकर, रतलाम ग्रामीण- लक्ष्मीदेवी खराड़ी।

भाजपा : लहार- मुन्नी त्रिपाठी, बीना- विनोदपंथी, छतरपुर- ललिता यादव, हटा- उमादेवी खटीक, पन्ना- कुसुम महदेले, मनगवाँ- पन्नाबाई प्रजापति, मानपुर- मीनासिंह, बरगी- प्रतिभा सिंह, सिहोरा- नंदिनी मरावी, लखनादौन- शशि ठाकुर, घोड़ाडोंगरी- गीता रामजीलाल उइके, टिमरनी- अंजना गजेन्द्र शाह, पेटलावद- निर्मला भूरिया, मनावर- रंजना बघेल, चाचौड़ा- ममता मीणा, सिवनी- नीता पटेरिया, सैलाना- संगीता चारेल, कुक्षी- रेलम चौहान, धार- नीना वर्मा, इंदौर 4- मालिनी गौड़, साँवेर- निशा सोनकर, बुरहानपुर- अर्चना चिटनीस, बिजावर- आशारानी।

बसपा : रैगाँव- उषा चौधरी, देवतालाब- विद्यावती पटेल, मनगवाँ -शीला त्यागी, बरगी -ऋषी चंसोरिया, सिहोरा- बबिता गोटिया, शहपुरा- सुमित्रा उइके, झाबुआ- लता ओल्डन्स, जुन्नारदेव- सुखवती उइके, देवरी- कविता दुबे, इंदौर 1- कृष्णा उपाध्याय, नेपानगर- सुमित्रा पालवी, जैतपुर- इंद्रवती सिंह पवेल, सौंसर-कल्पना ताजने।

भाजश : टीकमगढ़- उमा भारती, करेरा- शकुंतला खटीक, मलहरा- रेखा यादव, बांधवगढ़-सावित्री सिंह कोल, पांर्ढुना- प्रीति धुर्वे, भैंसदेही- पुष्पा कासद, कुरवाई- ज्ञानबाई, सरदारपुर- संतोष भांवर, राऊ- सुनीता गुर्जर, मनगवाँ- बबीता साकेत, ब्यौहारी- प्रमिला सिंह, परासिया- पुष्पा डेहरिया, इछावर- रमीला परमार, भीकनगाँव- तुलसी गोले, इंदौर 5- शालिनी बंडाबाला, आलीराजपुर-बंगीबाई रावत, होशंगाबाद- वंदना पांडेय, छिंदवाड़ा- मीना राय।

सपा : निवाड़ी- मीरा दीपनारायण यादव, श्योपुर- दुर्गेश नंदिनी, गोहद- ममता कुशवाहा, मुंगावली- सावित्री नरवरिया, नरयावली- पार्वती अहिरवार, चांदला- चिरईया प्रजापति, सिंगरौली- रेणु शाह, सिहोरा- द्रौपदीबाई ककोटिया, शहपुरा- दमयंतीबाई मरकाम, निवास- सुमतिया माण्डवे, शमशाबाद- सीमा यादव, बड़नगर- गीता यादव, राऊ- किरन गोर, महू- संध्या गुप्ता, इंदौर 3- साधना भट्ट, सौंसर- सुनीता अबारे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi