Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनमोहन को युवा पीढ़ी से उम्मीद

Advertiesment
हमें फॉलो करें मनमोहन को युवा पीढ़ी से उम्मीद
देश की युवा पीढ़ी पर पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने उम्मीद जताई कि हमारी युवा पीढ़ी देश को नया गौरव प्रदान करेगी।

देश के 63वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि हमें अपनी युवा पीढ़ी पर पूरा विश्वास है। हमारी युवा पीढ़ी हमारा आने वाला कल है। निश्चय ही वह हमारे देश को एक नया गौरव प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि मैं प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ते 100 करोड़ से अधिक भारतीयों की ऊर्जा महसूस कर रहा हूँ। कुछ लोग पूछते हैं कि क्या भारत अपनी क्षमता को कभी पूरी तरह हासिल कर पाएगा। मुझे इस बात में जरा भी शक नहीं है। हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमें खुद पर भरोसा है। हमारे पास राजनीतिक स्थिरता है और हमारा लोकतंत्र विश्व के सामने एक मिसाल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi