Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंबानी बंधुओं का साम्राज्य रहेगा कायम

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुकेश अनिल अंबानी शेयर बाजार मुंबई
नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 12 नवंबर 2007 (10:13 IST)
अंबानी बंधुओं की कंपनियों का साम्राज्य स्टॉक एक्सचेंज पर बरकरार है। भारतीय मीडिया द्वारा पैसा बनाने की मशीन कहे जाने वाले मुकेश अंबानी और उनके छोटे भाई अनिल अंबानी के समूह की कंपनियों की 1300 अरब डॉलर के शेयर बाजारों की हिस्सेदारी 12 फीसदी है।

दोनों भाइयों ने भारतीय शेयर बाजारों के विकास की रफ्तार तेज कर दी, जिसमें पिछली दीवाली से इस दिवाली तक एक साल के दरम‍ियान 30 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हो गया, जबकि उनके समूह का आकार तीन गुना हो गया।

अपने-अपने समूह में दोनों भाइयों की हिस्सेदारी बहुत ज्यादा है और हाल ही में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों ने मुकेश अंबानी को विश्व का सबसे अमीर व्यक्ति बताया। हालाँकि मुकेश अंबानी के समूह के प्रवक्ता द्वारा इस दावे को खारिज करने के कारण विवादास्पद हो गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर उनकी हिस्सेदारी का आँकड़ा दोगुना करके बताया जा रहा है, जबकि उनकी बड़ी हिस्सेदारी सिर्फ समूह की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में है न कि समूह की अन्य कंपनियों में।

मुकेश के समूह की कंपनियों की बाजार पूँजी के आधार पर उनकी संपत्ति 44 अरब 60 अरब डॉलर के बीच आँकी जा रही है। सच इन्हीं दो आँकड़े के बीच हो सकता है। मुकेश को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, पैसा बनाने की मशीन और यहाँ तक कि दौलत का देवता भी कहा जा रहा है।

लेकिन अनिल अंबानी की संपत्ति के बारे में ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है, जिन्हें अपनी समूह कंपनियों में हिस्सेदारी के लिहाज से 38.5 अरब डॉलर के साथ दूसरे सबसे अमीर भारतीय का स्थान दिया गया है।

यह आँकड़ा निश्चित तौर पर बढ़ेगा, क्योंकि अनिल अंबानी अगले कुछ हफ्तों में रिलायंस पॉवर की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश लाने वाले हैं और अनुमान है कि मुकेश भी खुदरा व्यापार से संबंधित ऐसी ही प्रक्रिया अपना सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi