Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था रवाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमरनाथ यात्रा
जम्मू , शुक्रवार, 28 जून 2013 (18:54 IST)
FILE
जम्मू। जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर के यात्री निवास से शुक्रवार को भारी वर्षा के बीच पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना हो गया।

इस जत्थों में 2,279 लोग हैं जिनमें 1606 पुरुष, 399 महिलाएं, 84 बच्चे तथा 190 साधु शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को 79 वाहनों द्वारा भेजा गया जिनमें 52 निजी वाहन, राज्य परिवहन निगम के वाहन, 1 ट्रक तथा 26 हल्के वाहन शामिल हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि श्रद्धालुओं से भरी पहली बस 5 बजकर 12 मिनट पर चली तथा अंतिम बस 5 बजकर 36 मिनट पर रवाना हुई।

यहां से पहले जत्थे को गुरुवार को राज्य के पर्यटन मंत्री जीए मीर तथा भारतीय जनता पार्टी के विधायक अशोक खजूरिया ने गुरुवार को झंडी दिखाकर रवाना किया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi