Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या है सलवा जुडूम

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या सलवा जुडूम
, सोमवार, 27 मई 2013 (12:33 IST)
माओवादी हमले में मारे गए कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को सलवा जुडूम का जनक माना जाता है। सलवा जुडूम की शुरुआत 2005 में महेंद्र कर्मा ने ही की थी। माओवादियों का उद्देश्य महेंद्र कर्मा की हत्या कर सलवा जुडूम अभियान को खत्म करना था। सलवा जुडूम एक आदिवासी शब्द है, जिसका अर्थ होता है- 'शांति का कारवां'।

FILE

कम्युनिस्ट नेता रहे महेंद्र कर्मा ने कांग्रेस में आने के ‍बाद सलवा जुडूम आंदोलन की शुरुआत की। इस अभियान में ग्रा‍मीणों की फोर्स तैयार करना था, जो माओवादियों के खिलाफ लड़ सके। ग्रामीण आदिवासियों को हथियार देकर उन्हें स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) बनाया गया।

आगे पढ़ें, सलवा जुडूम अभियान की सफलता की कहानी...


इसके अंतर्गत उन्हें 1500 से 3000 रुपए तक भत्ता भी दिया जाता। सलवा जुडू‍म में शामिल ग्रामीणों ने माओवादियों को गांवों में शरण और राशन देने से इंकार कर दिया। 2005 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार थी। रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। रमन सिंह को सलवा जुडूम अभियान अच्छा लगा।

webdunia
FILE

विरोधी पार्टी की सरकार होने के बाद भी रमन सिंह ने कांग्रेस के इस अभियान को अपनाया। इस अभियान को सफलता भी मिली। आदिवासियों की मदद से माओवादियों की जंगलों में चल रही विरोधी गतिविधियों और ठिकानों की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को मिली।

आगे पढ़ें, सलवा जुडूम पर किसने उठाए प्रश्नचिन्ह....


माओवादी 'सलवा जुडूम' से काफी नाराज थे। मानवाधिकार कार्यकताओं ने सलवा जुडूम को खून संघर्ष बढ़ाने वाला अभियान बताया। उन्होंने इसके औचित्य पर प्रश्नचिन्ह उठाए।

webdunia
FILE

उनका कहना था कि मासूम गांववालों को सरकार माओवादियों और नक्सलियों के खिलाफ हथियार बनाकर लड़ रही है।2011 में मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा और उसने सलवा जुडूम को अवैध घोषित किया।

माओवादियों ने भी मासूम गांववालों को जनता की अदालत लगाकर मौत के घाट उतारा। सलवा जुडूम आपसी रंजिश का बदला लेने का हथियार बनाने लगे। इसकी आड़ में अवैध उगाही की खबरें भी आईं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सलवा जुडूम को वापस नहीं दिया गया। (एजेंसियां)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi