Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छह अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति

Advertiesment
हमें फॉलो करें राष्ट्रपति पंजाब हरियाणा अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त
नई दिल्ली (वार्ता) , मंगलवार, 15 जुलाई 2008 (12:19 IST)
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए पाँच और पटना उच्च न्यायालय के वास्ते एक अतिरिक्त न्यायाधीश को नियुक्त किया है।

यहाँ जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राजन गुप्ता, अजय तिवारी, जितेन्द्र कुमार चौहान, अगस्ताइन जार्ज मसीह और कुमारी निर्मलजीत कौर को वरीयता क्रम में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

डॉ. रविरंजन को पटना उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है। इन लोगों का कार्यकाल दो साल का होगा, जो कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi