Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली से शंघाई के लिए सीधी उड़ान

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली शंघाई विमान सेवा भारत चीन
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 30 मार्च 2008 (21:02 IST)
सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया दिल्ली-शंघाई और बेंगलुरु-दुबई वायुमार्गों पर दो सीधी सेवाएँ शुरू करेगी, जबकि 30 मार्च से ग्रीष्म अनुसूची प्रभावी होने के बाद अन्य अंतरराष्ट्रीय वायुमार्गों पर भी सेवाएँ बढ़ाई जाएँगी।

यहाँ जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि दिल्ली से शंघाई की उड़ान फिलहाल बैंकाक के जरिये परिचालित होती है, जिसे सीधी उड़ान में परिवर्तित किया जाएगा जबकि बेंगलुरु और दुबई के बीच की नई उड़ान सप्ताह में तीन दिन परिचालित होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi