Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ा झटका, रेल किराया और भाड़ा बढ़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें रेल किराया
FILE
नई दिल्ली। आम जनता की दृष्टि से एक अलोकप्रिय फैसले के तहत रेलवे ने सभी श्रेणियों के यात्री किराये में 14.2 प्रतिशत और माल भाड़े में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि की है। व किराये भाड़े में यह बढोतरी आज से ही प्रभावी हो गई है।

रेलवे की किराया वृद्धि के बारे में आज की घोषणा के तहत इस बारे में 16 मई के फैसले को ही बहाल किया गया है। तब लोकसभा चुनाव परिणाम आने के दिन किराया वृद्धि की घोषणा की गई थी लेकिन तुरंत उस पर अमल को रोक दिया गया था।

रेलवे ने इस संबंध में तब अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत 20 मई से सभी श्रेणी के यात्री किरायों में 14.2 प्रतिशत और माल भाड़ा दरों में 6.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की जानी थी। उसके बाद एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई थी।

रेल मंत्रालय द्वारा 16 मई को आम चुनाव प्रक्रिया के बीच में किराये बढ़ाने की घोषणा से लोगों को कुछ रंज हुआ। इस पर उस दिन रेल भवन में अचानक गतिविधियां बढ़ गईं थी और इसके परिणाम के बारे में विचार के लिए रेलवे बोर्ड की बैठक हुई थी।

उलझन में पड़े रेल मंत्रालय ने तुरत फुरत में फैसले पर अमल यह कहते हुए रोक दिया कि रेल किराये की समीक्षा का फैसला नई सरकार करेगी।

दिल्ली से मुंबई के बीच कितना बढ़ा किराया... पढ़ें अगले पेज पर...


यूं तो हर मार्ग पर यात्रियों को अब बढ़ा हुआ ही किराया देना होगा, लेकिन लोगों की जानकारी के हम दिल्ली से मुंबई के बीच लगने वाले किराए का अंतर बता रहे हैं।

दिल्ली से मुंबई के बीच पुराना और नया किराय

श्रेणीवर्तमान किरायावृद्धि के बाद
स्लीपर क्लास555632
एसी 31815 2073
एसी 224952849



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi