Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अश्लील वीडियो
नई दिल्ली , बुधवार, 8 फ़रवरी 2012 (15:10 IST)
कर्नाटक में मंत्रियों द्वारा कथित रूप से अश्लील क्लिप देखने पर उठे विवाद पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस ने कहा कि इससे विपक्षी दल के बीच कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है।

राज्य विधानसभा में कथित रूप से अश्लील क्लिप देखते पाए गए भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों ने आज अपने इस्तीफे सौंपे।

कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि कर्नाटक भाजपा में भ्रष्टाचार से लेकर पोर्नोग्राफी तक सबकुछ है। यह भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताता है।

विवाद के बाद सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री सीसी पाटिल और बंदरगाह तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्णा पालेमर ने शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi