Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत लौटीं तसलीमा नसरीन

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत तसलीमा नसरीन
नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 8 अगस्त 2008 (19:26 IST)
बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन चार माह स्वीडन में बिताने के बाद शुक्रवार को भारत लौट आईं। एक नाटकीय घटनाक्रम में उन्हें गत वर्ष नवंबर में विदेश भेज दिया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुस्लिम कट्टरपंथियों का निशाना रहीं 45 वर्षीय लेखिका शुक्रवार को सुबह जैसे ही इंदिरा गाँधी हवाई अड्डे पहुँचीं सुरक्षा एजेंसियाँ तत्काल उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं।

अपने उपन्यास 'लज्जा' से दुनिया की नजरों का केंद्र बनने वाली पेशे से चिकित्सक तसलीमा के भविष्य के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। उनकी वीसा अवधि 12 अगस्त को समाप्त हो रही है। वे भारत सरकार से भारत की स्थायी नागरिकता देने का आग्रह कर चुकी हैं, लेकिन इस पर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

तसलीमा 18 मार्च को स्वीडन रवाना हुई थीं। इससे पहले करीब चार महीने तक उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में एक घर में रखा गया था। इस अवधि में उन्हें किसी से मिलने-जुलने की इजाजत भी नहीं थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi