Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुमित्रा महाजन का जीवन परिचय

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुमित्रा महाजन
PR
भाजपा नेता सुमित्रा महाजन 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुनी गईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अन्नाद्रमुक नेता एम. थंबीदुरई, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, बीजद के बी. महताब, सपा के मुलायमसिंह यादव, जदएस के एचडी देवगौड़ा, राकांपा की सुप्रिया सुले, माकपा के मोहम्मद सलीम और टीआरएस के जितेन्द्र रेडडी सुमित्रा महाजन के नाम का प्रस्ताव करने वाले 19 लोगों में शामिल हैं।

72 वर्षीय सुमित्रा महाजन आठ बार से लोकसभा सांसद हैं। वे इंदौर से चुनकर आती हैं। वे सदन के सभापति के पैनल में लंबे समय तक कार्य कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री के अलावा जिन अन्य भाजपा नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव किया, उनमें राजनाथसिंह और सुषमा स्वराज शामिल हैं। सुमित्रा महाजन को प्यार से ‘ताई’ बुलाते हैं और वह अपने सहृदय स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। हर दल में उनके मित्र और प्रशंसक हैं।

मीरा कुमार के बाद सुमित्रा महाजन दूसरी महिला लोकसभा स्पीकर हैं। सुमित्रा महाजन एमपी की राजनीति में ‘ताई’ के नाम से मशहूर हैं। अपने दम पर उन्होंने राह बनाई और आज एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रही हैं। वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की हेड मास्टर बनी हैं। इंदौर गौरवान्वित है... कि उनकी ताई ने एक और इतिहास रच दिया है। ताई देश की ऐसी पहली महिला सांसद हैं, जो एक ही स्थान से लगातार आठ बार चुनाव जीतीं। 2014 के चुनाव में मध्यप्रदेश में सुमित्रा महाजन की 4 लाख 66 हजार 901 की जीत प्रदेश के किसी भी उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत है। इंदौर में भी यह अब तक सबसे बड़ी जीत है।

वरिष्ठ सांसद श्रीमती महाजन का यह वीडियो इंटरव्यू लोकसभा चुनाव के ‍समय लिया गया था। तब भाजपा विपक्ष में थी और इस समय पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में है। श्रीमती महाजन द्वारा इंटरव्यू में कही गई बातें इसलिए अधिक महत्वपूर्ण हैं क्यों‍कि अब सदन को चलाने और उसकी गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वयं उनकी होगी

अगले पन्ने पर... सुमित्रा महाजन का जीवन परिचय...


PR
सुमित्रा महाजन का परिचय -12 अप्रैल 1943 को महाराष्ट्र के चिपलुण में जन्मी सुमित्रा के पिता संघ प्रचारक थे। 71 बरस पहले 12 अप्रैल, 1943 को महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिलके चिपलूण में एक साधारण से परिवार में जन्मी सुमित्रा महाजन 22 बरस की उम्र में बहू बनकर इंदौर आई थीं। उनके दो बेटे मिलिंद और मंदार हैं। मिलिंद आईटी प्रोफेशनल के साथ व्यवसाय भी करते हैं, वहीं मंदार कमर्शियल पायलट हैं।
PR
राजनीतिक सफर - विवाह के बाद पहली जिम्मेदारी के तौर पर मीसा बंदी परिवारों की मदद की।उपमहापौर चुनी गईं। इंदौर-3 से विधानसभा का टिकट मिला, लेकिन महेश जोशी से हार गईं। 1989 में प्रकाशचंद्र सेठी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अटबिहारवाजपेयराजग सरकार में वे राज्यमंत्री भी रहीं।

सांसद सुमित्रा महाजन का चुनावी सफर...



PR
* 1989 - प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद सेठी को 1,11614 वोटों से हराया।
* 1991 - दूसरे चुनाव में ललित जैन को 3,36037 वोटों से शिकस्त दी।
* 1996 - कांग्रेस के पूर्व महापौर मधु वर्मा को 1,04433 वोटों से पराजित किया।
* 1998- कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी को 49,852 से हराया।
* 1999 - पूर्व मंत्री महेश जोशी को 1,31315 वोटों से पराजित किया।
* 2004 - पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल को 1,93936 वोटों से हराया।
* 2009 - सत्यनारायण पटेल को 11480 वोटों से हराया।
* 2014- सत्यनारायण पटेल को 466301 वोटों से पराजित किया।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi