Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनम का प्रदर्शन अमेरिकन फिल्मोत्सव में

Advertiesment
हमें फॉलो करें अरूणाचल प्रदेश सोनम ऑल रोड्स फिल्म फेस्टीवल
नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 9 अगस्त 2007 (20:14 IST)
अरूणाचल प्रदेश की मोनपा भाषा में बनाई गई पहली फीचर फिल्म 'सोनम' का प्रदर्शन लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन में होने जा रहे नेशनल ज्योग्राफिक ऑल रोड्स फिल्म फेस्टीवल में किया जाएगा।

नेशनल ज्योग्राफिक आल रोड्स फिल्म फेस्टीवल लॉस एंजिल्स में 27 से 30 सितंबर तक और वाशिंगटन में चार से सात अक्टूबर तक होगा। ऑल रोड्स फिल्म प्रोजेक्ट के निदेशक फ्रांसेने जे ब्लाइते ने बताया कि यह महोत्सव 2004 में शुरू किया गया था।

फिल्म के प्रदर्शन के बाद 'सोनम' के निर्माता अहसान मुजीद साक्षात्कार कार्यशालाओं और पैनल बहसों में भाग लेंगे। सोनम फिल्म इसी नाम के एक लोकप्रिय असमी उपन्यास पर आधारित है, जिसे साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता येशे दोरजी तोंगची ने लिखा था।

दो घंटे की इस फिल्म ने पिछले साल 37वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के एशियाई अफ्रीकी और लातिन अमेरिकी स्पर्धा खंड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मुजीद की यह फिल्म हिमालयी क्षेत्र में रहने वाले ब्रोकपा चरवाहों की एक प्रथा पर आधारित है जिसके तहत पत्नी एक से अधिक विवाह कर सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi